फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। थाना कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ सरे राह अश्लील हरकत की। पुलिस ने बच्ची के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी रजत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी रजत ने 23 अक्तूबर 2025 को कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में जाते समय रास्ते में खड़ी पांच साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की थी। ऐसा करते हुए आरोपी को पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने देख लिया था। महिला ने सोमवार को बच्ची के पिता को इस बारे में जानकारी दी। पिता ने थाना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने सोमवार देर रात को आरोपी की पहचान जत्तीवाडा निवासी रजत के रूप में की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें