आंवला।
सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीरघायल हो गए, जबकि अस्पताल ले जाते समय गंभीर घायल एक युवक की मौत हो गई। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के राजपुर खुर्द गांव निवासी एक बाइक पर सवार तीन युवक आंवला-बदायूं रोड पर रात करीब नौ बजे देवी पुल की मुंडैर से टकरा कर बीस फुट नीचे जा गिरे। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों विवेक, अनिकेत व सचिन को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने गंभीर घायल 35 वर्षीय विवेक को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि तीनों बाइक सवार बिना नंबर की नई काले रंग की बाइक से कहीं जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। संवाद