फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरी पर लौटने लगी जिंदगी, मॉल्स और धार्मिक स्थल खुले
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। अनलॉक-1 के पहले चरण में सोमवार से तमाम एहितायत के साथ जिले भर में करीब ढाई माह से बंद अधिकतर मॅाल्स, धार्मिक स्थल और रेस्तरां के दरवाजे खुल गए। हालांकि नोएडा के इस्कॉन व ग्रेटर नोएडा के अक्षरधाम सहित कुछ मंदिरों के दरवाजे अभी बंद हैं। मॉल्स में केंद्र सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक प्रबंध दिखे। सैनिटाइजेशन और स्क्रीनिंग के बाद लोगों को प्रवेश दिया और उनके नाम व पते रजिस्टर में दर्ज किए। हालांकि कई जगह सामाजिक दूरी व कोरोना से बचाव के उपायों को लोग नजर अंदाज करते भी दिखे। मंदिरों में लोग मास्क लगाकर पहुंचे और प्रसाद व मालाएं भगवान को चढ़ाने से परहेज किया। उधर, ग्रेटर नोएडा के कई मंदिरों और मॉल्स में लोग निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। न केवल उन्होंने मंदिरों में घंटी बजाई, भगवान की प्रतिमा को भी छुआ और पुष्प चढ़ाए।
चूंकि अनलॉक-1 का पहला दिन था ऐसे में मॉल्स व रेस्तरां में भीड़ नहीं थी। कुछ लोग जो आए उनके मुंह पर मास्क और हाथ में सैनिटाइजर दिखा। लोगों को मॉल्स में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए चिन्हित किए स्थानों पर खड़े होकर अपनी बारी का इंताजार करते देखा गया। धार्मिक स्थलों पर सुबह चहल-पहल दिखी। मंदिरों में यज्ञ का आयोजन हुआ और जो भक्तों ने कोरोना से जल्दी निजात पाने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के किए इंतजाम
मॉल्स के अंदर बच्चों और बुजुर्गों के प्रवेश पर रोक रही। सभी स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का भी अच्छा खासा इंतजाम था। अधिकतर मॉल्स और रेस्तरां में सीमित संख्या में ही लोग नजर आए। प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग कर हाथ सैनेटाइज किए गए। रेस्तरां में चेयर की संख्या कम करके उन्हें दूर दूर रखा गया। मॉल्स के अंदर दुकानों और कई रेस्तरां में पेमेंट के विकल्प भी बदले गए। कई जगह नकद और कार्ड पेमेट नहीं लेकर सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प दिया गया।
कहीं भीड़, कहीं ग्राहकों का इंतजार रहा
सेक्टर-18 का वेव मॉल, शॉप्रिक्स मॉल, स्पाइस मॉल में लोगों का आना शुरू हुआ, लेकिन कहीं भीड़ दिखाई नहीं दी। ग्रेनो के गौड़ सिटी मॉल के गेट पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। लोग स्वयं दरवाजा खोलकर अंदर जा रहे थे। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो रहा था। मॉल में उस समय 100 से अधिक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

-----------------
भक्तों ने रखी भगवान से दूरी, कहीं टूटे नियम
अनलॉक वन में मिली छूट के चलते जिले में अधिकतर धार्मिक स्थल खुल गए। लंबे अंतराल के बाद खुले धार्मिक स्थलों में कुछ अलग ही नजारे देखने को मिले। लोगों ने भगवान के दूर से ही दर्शन किए और प्रसाद नहीं चढ़ाया। घंटियों को भी नहीं छुआ। मास्क पहनकर, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सैनेटाइजर से हाथ साफकर मंदिरों में प्रवेश की इजाजत मिली। सेक्टर- 19 सनातन धर्म मंदिर समिति के संजय बाली ने बताया कि सुबह सांसद डॉ. महेश शर्मा की मौजूदगी में मंदिर में हवन हुआ। सेक्टर-40 साईं मंदिर समिति के कमलेश ने बताया कि मूर्तियों और परिसर को दिन में तीन बार अच्छी तरह धुलकर सैनेटाइज किया जा रहा है। सेक्टर-27 जैन मंदिर समिति के सुबोध जैन ने बताया कि सुरक्षा और सफाई को ध्यान में रखकर कई नए नियम बनाए हैं। सेक्टर-20 हनुमान मंदिर समिति के अनुसार भक्तों को प्रवेश निश्चित दूरी बनाकर ही करने दिया जा रहा है। सेक्टर-12 वी ब्लॉक शिव दुर्गा मंदिर खुल गया और लोगों ने भगवान के दर्शन किए। सेक्टर -56 लक्ष्मी नारायण मंदिर के पंडित गोपाल ने कहा कि मंदिर खुले हैं, लेकिन कोरोना का डर कम नहीं हुआ है। शहर के कुछ मंदिर, चर्च, मस्जिद आदि धार्मिक स्थल जैसे सेक्टर-33 इस्कान मंदिर, सेक्टर- 51 चर्च आदि को अभी भी आम भक्तों के लिए नहीं खोला गया। सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। यहां भी कोरोना से बचाव के तमाम प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें