फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत दो संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत दो संक्रमित
विज्ञापन

नूंह। जिले में एक बार फिर से कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को जिले में कोरोना के दो और नए मामले सामने आए हैं। दो नए मामलों में एक नूंह खंड के खेडला गांव की बुजुर्ग महिला व एक पिनगवां खंड का डूंगेजा गांव का व्यक्ति है। खेडला गांव की 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कई दिन पहले बीमार होने पर नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं डूंगेजा गांव का व्यक्ति के कई दिन पहले एक्सीडेंट के बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में परिजनों ने उसी व्यक्ति का पलवल के एक अस्पताल में पैर का ऑपरेशन कराया। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 103 हो गई हैं। 103 में से 73 मरीज ठीक हो गए हैं। जिले में अब तक 7004 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है। जिनमें से 4406 लोगों का सर्विलांस पीरियड पूरा हो चुका है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 6042 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक और गुरुग्राम के एक निजी लैब में भेजे हैं। इनमें से 5793 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब भी 139 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉक्टर अरविंद ने लोगों से कहा कि वह सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन करें। स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए दिन-रात कार्य कर रहा है इसलिए लोग भी स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें