फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मलकपुर स्टेडियम बनेगा फुटबॉल का नया हब, खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का अभ्यास मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
- घास आधारित एथलेटिक्स ट्रैक और आधुनिक फुटबॉल सुविधाओं के साथ तैयार हो रहा स्टेडियम, जिले के खिलाड़ियों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर
विज्ञापन



नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। खेल विभाग और जिला विकास खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से यहां घास आधारित एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है, जिसके साथ ही फुटबॉल मैदान को भी आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद जिले के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। पहले स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक की मांग शासन स्तर पर भेजी गई थी, लेकिन मानक पूरे न होने के कारण उसे मंजूरी नहीं मिल सकी। इसके बाद विभाग ने 200 मीटर घास आधारित ट्रैक बनाने का निर्णय लिया। मैदान की मिट्टी का कार्य पूरा कर लिया गया है और अब इसे फुटबॉल प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जा रहा है।
अनुभवी फुटबॉल प्रशिक्षक की नियुक्ति भी की जाएगी-
अधिकारियों के अनुसार, मैदान में अनुभवी फुटबॉल प्रशिक्षक की नियुक्ति भी की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को नियमित और पेशेवर प्रशिक्षण मिल सके। यह सुविधा विशेष रूप से उन खिलाड़ियों के लिए लाभकारी होगी जो संसाधनों की कमी के कारण नियमित अभ्यास नहीं कर पाते। खेल विभाग का कहना है कि मैदान को फुटबॉल मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है, जिसमें घास की गुणवत्ता, समतल सतह और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी संभव होगा और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धी माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
स्टेडियम में घास आधारित ट्रैक के साथ फुटबॉल मैदान विकसित किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिता का अवसर मिलेगा। -डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें