फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खाद बीज की दुकानों पर छापेमारी, पांच के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कृषि अधिकारी ने बृहस्पतिवार को टीम के साथ बेवर के नवीगंज क्षेत्र में खाद बीज की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानदार शटर डाल कर भाग गए। तीन दुकानों से नमूने लेने के साथ ही पांच दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन

किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद की उपलब्धता को लेकर जनपद में खाद बीज की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी अविशांक चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में अच्छी खाद उपलब्ध हो सके। इसके लिए खाद बीज की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को नवीगंज क्षेत्र में दुकानों पर छापेमारी कर स्टॉक रजिस्टर आदि चेक किए गए। इस दौरान तीन दुकानों से नमूने लेने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। बालाजी ट्रेडर्स, फौजी खाद भंडार, अभिषेक ट्रेडर्स, जय ठाकुर खाद बीज भंडार, आकाश ट्रेडर्स के लाइसेंस निलंबित किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें