फोटो19 मृतक हरेंद्र का फाइल फोटो
बरनाहल। गावं वहसी के रहने वाले एक युवक की दिल्ली में करंट लगने से मौत हो गई। शादी समारोह में हलवाई का काम करता था, हादसे की खबर मिलने के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन ने बताया कि तीन साल पहले शादी हुई थी।
थाना क्षेत्र के गांव वहसी निवासी 28 वर्षीय हरेंद्र कुमार उर्फ रॉकी दिल्ली में रह रहा था, वहां शादी व अन्य आयोजन में हलवाई का काम करता था। बुधवार को दिल्ली के नागलोई में एक शादी कार्यक्रम में मिक्सी चलाने के दौरान करंट लगने से हरेंद्र की मौत हो गई। परिजन शव लेने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया कि तीन साल पहले ही हरेंद्र की शादी हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था, घटना की जानकारी होने के बाद घर पर रिश्तेदार व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सभी शव के गांव आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पत्नी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।