फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महेंद्रगढ़-जयपुर बस सेवा बंद, यात्री परेशान

Thu, 09 Oct 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में रोडवेज की ओर से महेंद्रगढ़ से जयपुर के लिए सोमवार से दो बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ से जयुपर के लिए करीब एक हजार यात्री यात्रा करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ती है। यात्री देवेंद्र, पुष्पेंद्र, अमित, रोशनलाल, निरंजन, राहुल ने बताया कि महेंद्रगढ़ से जयपुर के लिए बसों का संचालन बंद कर दिया है। इनमें एक बस प्रतिदिन सुबह पांच बजे नौताना, स्याना, चांगरोड सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए जयपुर के लिए रवाना होती है।
इस बस से महेंद्रगढ़, कनीना व अटेली खंड के करीब 80 से अधिक गांवों को कवर करती है। वहीं दूसरी बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 5:30 बजे वाया नारनौल होते हुए जयपुर के लिए रवाना होती है। दोनों बसों का संचालन बंद होने यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने रोडवेज विभाग से दोनों बसों का दोबारा से संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
महेंद्रगढ़ से जयुपर के लिए दो बसें बंद कर दी गई थीं। उनकी जगह दूसरी बसों का संचालन किया जाएगा। ताकि यात्रियों को कोई समस्या न हो।
- हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें