फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंडर-14, 17 आयु वर्ग में राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने जीती ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएससीई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में यूपी की टीम रही तीसरे नंबर पर
विज्ञापन

फोटो


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा एक स्थित सेंट जोसेफ स्कूल की मेजबानी में चल रही सीआईएससीई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। महाराष्ट्र ने अंडर-14 व 17 में ट्रॉफी जीती। अंडर-17 में तीसरा स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने केरल को पराजित किया।
अंडर-14: मीडिया प्रभारी हेमलता शर्मा ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में पहला सेमीफाइनल महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के बीच हुआ है। महाराष्ट्र ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में बिहार-झारखंड ने तमिलानाडु-पुदुचेरी को पराजित किया। फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र ने बिहार-झारखंड को हराया। तीसरे स्थान के लिए तमिलनाडु-पुदुचेरी ने आंध्र प्रदेश को हराया।
विज्ञापन

अंडर-17 : पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। महाराष्ट्र ने यूपी को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दूसरे में उत्तराखंड ने केरल को मात दी। फाइनल में महाराष्ट्र ने उत्तराखंड को शिकस्त दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कर्नल डॉ. एसपी मलिक, जिला फुटबाल संघ के महासचिव वाजिद अली, स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी, प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया ने विजेता टीमों को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनादी बरुआ ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन बनाकर खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें