फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा की लवली यादव सेना में बनीं लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
लवली यादव बनी लेफ्टिनेंट
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-42 स्थित धान्या निकेतन सोसाइटी निवासी लवली यादव ने भारतीय सेना की मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। 14 अक्तूबर को मिली इस उपलब्धि से परिवार और सोसाइटी में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

लवली के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि बेटी की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। परिवार का भारतीय सेना से पुराना जुड़ाव रहा है। उनके बाबा भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कोर से सेवानिवृत्त हुए थे। लवली ने भी देशसेवा का रास्ता चुनकर परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाया है।
लवली ने 12वीं तक की पढ़ाई सेक्टर-47 स्थित जागरण पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल, नई दिल्ली से चार साल की नर्सिंग की पढ़ाई की। मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर सोसाइटी के निवासियों ने बधाई दी। परिवार ने कहा कि लवली की सफलता देशसेवा का सपना देखने वाली बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें