फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सौमित्र विहार योजना के 1,122 प्लाॅटों के लिए लाॅटरी आज व कल

विज्ञापन
आवास विकास की साैमित्र विहार योजना। - फोटो : आवास विकास की साैमित्र विहार योजना।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। आवास विकास परिषद की मोहनलालगंज स्थित सौमित्र विहार योजना में 22 व 23 सितंबर को लॉटरी होगी। इसमें 1,122 प्लाॅटों का आवंटन किया जाएगा। ये लॉटरी उन किसानों और भूस्वामियों के लिए डाली जा रही है, जिन्होंने अपनी जमीन योजना के लिए आवास विकास को दी है। जमीन लैंड पूलिंग योजना के तहत ली गई है। इसके तहत ही किसानों को प्लाॅट दिए जाएंगे।

योजना में जिन तीन गांवों की जमीन आई है, उनमें मोहारी कला, सिठौली कला और सिठौली खुर्द शामिल है। यहीं पर किसानों को उनकी जमीन के बदले 25 प्रतिशत विकसित जमीन दी जा रही है। कुल योजना 560 एकड़ की है, लेकिन पहले फेज में करीब 260 एकड़ विकसित की जाएगी। आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया कि योजना के लिए करीब 1,200 किसानों ने 130 एकड़ जमीन दी है। इन्हें प्लाॅट देने के लिए लॉटरी सुबह 11 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन




पंजीकरण दीपावली तक शुरू होगा

आवास विकास ने बीते साल सौमित्र विहार योजना को मंजूरी दी थी, लेकिन यह अब तक लाॅन्च नहीं हो पाई है। पहले इसे महाकुंभ में लॉन्च करने की योजना थी, मगर जमीन का दाखिल खारिज न होने से रेरा से मंजूरी नहीं मिल पाई थी। अब यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। इससे अब दीपावली तक पंजीकरण खुलने की उम्मीद है।



इस दिन इसकी लाॅटरी

22 सितंबर को 40.74 वर्ग मीटर, 60.59 वर्ग मीटर और 75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के प्लाॅटों की

23 सितंबर को 122.23 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर और 300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के प्लाॅटों की



जिन किसानों ने जमीन दी है, उन्हें अब परिषद प्लाॅट आवंटित करेगा। इसके लिए सोमवार व मंगलवार को लाॅटरी पड़ेगी। किसानों को जमीन देने के बाद योजना का पंजीकरण खोला जाएगा।
विज्ञापन


- चंदन पटेल, उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद

आवास विकास की साैमित्र विहार योजना।- फोटो : आवास विकास की साैमित्र विहार योजना।

आवास विकास की साैमित्र विहार योजना।- फोटो : आवास विकास की साैमित्र विहार योजना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें