फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो लाख की आबादी आज झेलेगी बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। शहर के अलग-अलग इलाकों में सोमवार को मरम्मत से जुड़े कायोZं के चलते बिजली कटेगी। इससे दो लाख की आबादी प्रभावित होगी। मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी के आसपास सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद की जाएगी।

एक्सईएन विशाल वर्मा के मुताबिक इस दौरान अनुरक्षण माह के तहत उपकेंद्र के यार्ड, पॉवर ट्रांसफार्मर एवं 11 हजार वोल्ट के फीडर पर कार्य कराए जाएंगे। इससे पारा, आवास विकास, ज्ञानेंद्र विहार, मायापुरम, कुंदन विहार, राजनगर, जेबी गार्डन, पांच बंदर मंदिर, राम विहार कॉलोनी, शांति शिक्षा निकेतन, तिकोनिया, डिप्टी खेड़ा, अर्जुन विहार, शुक्ला विहार, रजा नगर के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार अहिबरनपुर उपकेंद्र के कदम रसूल व बादशाह जी बाग व आसपास की बिजली सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक, इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के शंकरपुर गांव, लारी पैकेज एवं आसपास सुबह 11 से शाम 5 बजे तक और निरालानगर उपकेंद्र के रामकृष्ण मार्ग इलाके की बिजली दोपहर 2:45 से शाम 4:45 बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें