फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑनलाइन गेम में रकम हारा तो रची लूट की झूठी कहानी

Mon, 22 Sep 2025 02:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। ऑनलाइन गेम में रकम हारने के बाद युवक ने लूट की झूठी कहानी रच डाली। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए वादी के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो दिन पहले युवक ने खुद से मोबाइल और 43 हजार रुपये लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

गजरौला के गांव बिडला निवासी भारत ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि दोपहर के समय वह बुलंदशहर के नरसैना थानाक्षेत्र के गांव क्रियावली स्थित अपने मामा के घर पर अपनी माता देवेंद्री को छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में तीन लोगों ने बाइक रुकवाकर उससे मोबाइल व जेब में रखे 43 हजार रुपये लूट लिए थे। रविवार को सीओ दीप कुमार पंत ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ करने पर वादी भारत ने बताया कि वह दोस्त से करीब 40 हजार की रकम लेकर ऑनलाइन गेम में हार गया था। दोस्त ने रकम लौटाने का दबाव बनाया था।
इस पर मामा के बेटे नितिन ने 43 हजार रुपये दिए थे जो गांव दियावली में अंकित को देने थे। उन पैसों को लेकर लालच आ गया है। उनमें से 40 हजार रुपये जनसेवा केंद्र से खाते में ट्रांसफर करा दिए थे और लूट की झूठी कहानी रच डाली थी। मोबाइल को तोड़कर गंगा बांध के पास पानी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें