फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पितरों का तर्पण कर लौट रहे पिता-पुत्र की हादसे में मौत

Mon, 22 Sep 2025 02:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया/नौगांवा सादात (अमरोहा)। पितृ विसर्जन अमावस्या पर पितरों का तर्पण कर लौट रहे बाइक सवार रामगोपाल सिंह (50) और उनके बेटे हिमांशु (25) की हादसे में मौत हो गई। मुरादाबाद के पाकबड़ा निवासी पिता-पुत्र तिगरी गए थे और लौटते समय जोया में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उधर, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टेंपो सवार नौगांवा सादात निवासी करतार (40) की भी जान चली गई। वह अपने दो भाइयों विजेंद्र और मुनिराज के साथ तिगरी जा रहे थे।
विज्ञापन

मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी रामगोपाल सिंह बेटे हिमांशु के साथ रविवार तड़के पितृ विसर्जन अमावस्या पर तिगरी धाम में गंगा में स्नान करने गए थे। सुबह करीब आठ बजे पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे। उनकी बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर जोया में पहुंची तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रामगोपाल सिंह व हिमांशु की मौत हो गई। उधर, चालक वाहन लेकर भाग गया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के मुताबिक रामगोपाल सिंह के परिवार में पत्नी निर्वेश देवी के अलावा एक बेटी शीतल कुमारी और दो बेटे हिमांशु और कृष है। हिमांशु दो भाइयों में बड़ा था।
एक की मौत, दो भाई घायल
दूसरा हादसा नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में शनिवार रात को बांसखेड़ी गांव के पास हुआ। गांव ढक्का निवासी तीन भाई करतार सिंह, विजेंद्र और मुनिराज टेंपो में सवार होकर पितृ अमावस्या पर स्नान कर तिगरी जा रहे थे। टेंपो बांसखेड़ी गांव के सामने पहुंचा तो ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर हो गई। हादसे में करतार सिंह की मौत हो गई जबकि दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दो अलग-अलग हादसों में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपी वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अखिलेश भदोरिया, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें