संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पाई-एक स्थित श्री रामलीला मैदान में सोमवार से रामलीला का मंचन शुरू होगा। 2,200 वर्ग फीट की एलईडी पर प्रभु की लीला दिखेगी। गणेश वंदना, शिव-पार्वती व नारद के संवाद से मंचन का शुरू होगा। ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखाई देगी। यह जानकारी रविवार को श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोेएडा के मुख्य संस्थापक गोस्वामी सुशील महाराज ने दी।
टीईटी मंच पर रावण, लक्ष्मण और दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। 350 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा मंच तैयार किया गया है। कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी व मीडिया प्रभारी अतुल आनंद सिंह ने बताया कि इस बार भी रावण का पुतला 60 फीट, कुंभकरण और मेघनाद का 55-55 फीट का होगा।
इस मौके पर संस्थापक राजकुमार नागर, प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी, मुख्य संरक्षक नरेश गुप्ता, सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी, महासचिव ममता तिवारी मौजूद रहीं।
मुस्लिम कलाकार निभाएंगे भूमिका
उन्होंने बताया कि रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला गाजियाबाद और हापुड़ के मुस्लिम कलाकारों ने बनाया है। कई मुस्लिम कलाकार मंचन करते भी नजर आएंगे। भगवान शिव की बारात और माता सती का हवनकुंड में खुद को भस्म करने की लीला और शिव तांडव को दिखाया जाएगा। साथ ही मैदान में मेला लगाया गया है।