फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर कारोबारी से नकदी, आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कार सवार बदमाशों ने सेक्टर-144 के पास एक मोबाइल कारोबारी को लिफ्ट देकर नकदी, आभूषण व अन्य सामान लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी, कारोबारी को महामाया बालिका इंटर कॉलेज के पास छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने किसी तरह कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस से संपर्क कर मामले की शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक इको सिटी सोसाइटी में रहने वाले आशीष जैन मोबाइल कारोबारी हैं। वह दो दिन पहले किसी काम से दिल्ली के करोल बाग जाने के लिए दिन में घर से निकले थे। वह सेक्टर-144 स्थित एडवंट बिल्डिंग के पास पहुंचकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक सफेद रंग की पोलो कार वहां पहुंची और चालक ने दिल्ली चलने की बात कहकर कारोबारी को बिठा लिया। कार में चालक समेत तीन लोग पहले से ही सवार थे। कुछ दूर चलने पर बदमाशों ने कारोबारी को काबू में लेकर मास्क से उनकी आंखों को ढक दिया। इसके बाद कारोबारी से सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, 10 हजार रुपये नकद, घड़ी, जैकेट आदि सामान लूट लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें