फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देख रे भाई, देसां में देस सै हरियाणा, जित का पानी अमृत और गेहूं सै सोना...

Tue, 14 Oct 2025 12:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। देख रे भाई, देसां में देस सै हरियाणा, जित का पानी अमृत और गेहूं सै सोना...। शहीद ऊधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी सोमवार को हरियाणवी गीत-संगीत और नृत्य से गूूंज उठा। 17 विधाओं में विद्यार्थियों ने धमाल मचाया। मौका था क्षेत्रीय युवा महोत्सव का। तीन दिवसीय महोत्सव का सोमवार को रंगारंग आगाज हुआ। पहले दिन 26 कॉलेजों की 180 टीमों ने प्रस्तुति दी।
युवा एवं सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देश पर हुए आयोजन में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह बागी ने स्वागत किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं की छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने और उनकी झिझक को दूर करने में सहायक होते हैं। भारत विश्व में विशिष्ट पहचान बनाता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि 25 साल बाद यह जोनल यूथ फेस्टिवल इंद्री के कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। कॉलेज की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही प्रिंसिपल ने महाविद्यालय में बहुउद्देश्यीय हॉल, ओपन जिम और शेड युक्त पार्किंग निर्माण की मांग की। इस पर शिक्षा मंत्री जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। पहले दिन पांच मंचों पर अलग-अलग गतिविधियां हुई। शाम तक महज पांच विधाओं के ही परिणाम घोषित किए गए।



प्रतियोगिताओं के परिणाम

- क्रिएटिव कोरियोग्राफी : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम, एसडी कॉलेज पानीपत द्वितीय, आईबी कॉलेज पानीपत तृतीय।

- हरियाणवी एकल नृत्य : एसडी कॉलेज पानीपत प्रथम, डीएवी पीजी कॉलेज करनाल द्वितीय, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत और आईबी कॉलेज पानीपत तृतीय।

- फॉक सॉन्ग जनरल : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम, जीएनके कॉलेज करनाल द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल तृतीय।

- माइम : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम, राजकीय महाविद्यालय पानीपत द्वितीय, एसडी कॉलेज पानीपत तृतीय।

- फॉक सॉन्ग हरियाणवी सोलो : एसडी कॉलेज पानीपत प्रथम, जीएनके करनाल द्वितीय, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें