फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल डिस्पेंसरी लगाने के नाम पर लंदन के डॉक्टर से 3.18 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। अस्पताल में डिजिटल डिस्पेंसरी खोलने के नाम पर लंदन में प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर से करीब 3.18 करोड़ रुपये की ठगी की गई। नोएडा निवासी चिकित्सक ने कॉलेज में साथ पढ़ने वाले डॉक्टर, पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-52 के रहने वाले डॉ. विशाल उपाध्याय हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। वह एलाइज हेल्थकेयर एंड रिहैबिलिटेशन सर्विसेज के डायरेक्टर हैं। मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनकी दोस्ती डा.ॅ सबाहत अजीम से हुई थी। वर्ष 2003 में डॉ. विशाल लंदन चले गए और वहीं प्रैक्टिस करने लगे। डॉ. विशाल का आरोप है कि वर्ष 2013 में डॉ. सबाहत अजीम ने फोन कर बताया कि वह और पत्नी डॉ. रिचा अजीम मेसर्स ग्लोबल हेल्थ केयर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता के डायरेक्टर हैं। इसमें कई और लोग भी शामिल हैं। डॉ. अजीम ने उन्हें बताया कि उनकी कंपनी अस्पताल बनवा रही है और इसको लेकर लंदन में दोनों के बीच बैठक भी हुई।
आरोप है कि अस्पताल में 60 डिजिटल डिस्पेंसरी बनाने के नाम पर उन्होंने 2 करोड़ 95 लाख रुपये दिए। इसके साथ कुछ अन्य मदों में भी पैसे दिए। नोएडा के सेक्टर-51 में डॉ. विशाल ने कुल 3 .18 करोड़ रुपये आरोपियों को दिए। इसके बाद कई साल के बाद भी न तो डिजिटल डिस्पेंसरी बनी न ही पैसे वापस किए। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर डॉ. सबाहत अजीम, उनकी पत्नी डॉ. रिचा अजीम, गौतम चौधरी, एजाज खान, जीवी रविशंकर, संदीप समेत अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोलंबो में रिसॉर्ट में होम ऑटोमेशन कराने के नाम पर कंपनी अधिकारी से ठगी
नोएडा। कोलंबो में एक रिसॉर्ट में होम ऑटोमेशन (इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को केंद्रीकृत) कराने के नाम पर जालसाजों ने एक कंपनी के अधिकारी से 77 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने कंपनी अधिकारी से संपर्क कर श्रीलंका में कंपनी का पंजीकरण कराने और रिसॉर्ट की अमेरिकी मालकिन से श्रीलंका में मिलवाने के एयर टिकट के नाम पर 77 हजार रुपये ले लिए। इस मामले में कंपनी के अधिकारी की तरफ से कोतवाली सेक्टर-58 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-62 में सुमोना ऑटोमेशन कंपनी है। कंपनी इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिक उपकरणों के पूर्ण स्वचालन का काम करती है। कंपनी के निदेशक अनुभव गुप्ता को एक शख्स का फोन आया और उसने कहा कि वह हैदराबाद की एक कंपनी का मुख्य वास्तुकार है। वह कोलंबो से 32 किमी दूर एक रिसॉर्ट के डिजाइन और विकास का काम कर रहा है। यहां 680 कमरे हैं और इसकी मालकिन अमेरिकी महिला है। इसको लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई तो कॉलर ने कहा कि इस काम को कोलंबो में करने के लिए पंजीकरण कराना होगा। उसने पंजीकरण के नाम पर 23700 रुपये ले लिए। आरोपी ने अनुभव को श्रीलंका जाकर रिसॉर्ट की अमेरिकी मालकिन से मिलवाने की बात कही। एयर टिकट कराने के लिए आरोपी ने 29100 रुपये ले लिए। बाद में फोन कर बताया कि इकोनॉमी क्लास का टिकट नहीं मिला है तो बिजनेस क्लास के टिकट के नाम पर 24300 रुपये और ले लिए। इस तरह उसने कुल 77100 रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें