फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : बिना लाइसेंस रेस्तरां में परोसी जा रही थी शराब, तीन गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2022 07:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

बताया गया है कि मौके पर शराब परोसी जा रही थी जबकि संचालक के पास इसका लाइसेंस नहीं है। टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने के साथ रेस्तरां मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार रात ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन स्थित स्काई बोट रेस्तरां पर छापा मारा। मौके पर शराब परोसी जा रही थी जबकि संचालक के पास इसका लाइसेंस नहीं है। टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने के साथ रेस्तरां मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। विभाग की तरफ से बिसरख कोतवाली में रेस्तरां संचालक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। रेस्तरां संचालक अभी फरार है।

विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन में स्काई बोट नाम से रेस्तरां है। आबकारी विभाग को वहां शराब परोसने की शिकायत मिल रही थी। ऐसे में आबकारी निरीक्षक गौरव चंद और रवि जायसवाल ने टीम के साथ रेस्तरां पर छापा मारा। उस समय वहां पर पार्टी चल रही थी। बार काउंटर पर शराब परोसी जा रही थी। मैनेजर से शराब परोसने का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वो नहीं दिखा सके।

इसके बाद विभाग ने मैनेजर अंकित यादव निवासी सर्फाबाद और काउंटर बॉय गिरिनाथ नेगी निवासी चंपावत (उत्तराखंड) व केन्द्रपाल निवासी गिराधपुर (अलीगढ़) को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। बिसरख कोतवाली पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। रेस्तरां से बीयर की 79 और अंग्रेजी शराब की छह बोतलें बरामद की गईं। कुल 55 लीटर शराब बरामद हुई। इस मामले में रेस्तरां संचालक पिंटू यादव और मैनेजर व काउंटर बॉय के खिलाफ बिसरख कोतवाली में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
विज्ञापन


लाइसेंस लेने से पहली ही खरीद ली शराब
आबकारी विभाग के अफसरों ने बताया कि रेस्तरां संचालक के पास शराब परोसने का लाइसेंस नहीं था। आरोपियों ने बताया कि वो लाइसेंस लेने का आवेदन करते, उससे पहले ही शराब खरीद ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें