उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले 24 अप्रैल सायं छह बजे से 26 अप्रैल सायं छह बजे तक या मतदान समाप्ति तक मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन बंद रहेगा।
जनपद की सभी देशी-विदेशी शराब की दुकानें, बीयर की दुकान, मॉडल शॉप, भांग की दुकान, होटल बार, बीयर बार, रेस्टोरेंट बार, सैनिक कैंटीन बंद रहेंगी। वहीं नोएडा के फूल मंडी में चार जून को मतगणना होगी। इस दिन भी सभी शराब, बीयर, भांग की दुकानें और बार बंद रहेंगी।