फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकानों पर सीमित स्टॉक, एनसीईआरटी किताबों की एडवांस बुकिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार बोले- 15 मार्च के बाद आएगा स्टॉक, ऑनलाइन महंगी किताबें मिलने का आरोप
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सीबीएसई और यूपी बोर्ड की किताबों को लेकर अभिभावकों और बच्चों की दौड़ शुरू हो गई है। स्टॉक सीमित होने के कारण किताबों की एडवांस बुकिंग हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि 15 मार्च के बाद किताबों का स्टॉक आ सकता है। वहीं कुछ लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से किताबें मंगवा रहे हैं, हालांकि लोगों ने ऑनलाइन किताबें महंगी मिलने के भी आरोप लगाए हैं।
ईएसआई के सामने स्थित किताब की दुकान के संचालक ने बताया कि पहले यह जानकारी आई थी कि कुछ किताबों को दोबारा छापा जाएगा, इसलिए स्टॉक आने में देरी हुई। हालांकि अब 10वीं छोड़कर दूसरी कक्षाओं की किताबें धीरे-धीरे बाजार में आ रहीं हैं। फिलहाल स्टॉक बहुत सीमित है। ऐसे में अभिभावकों को बार-बार दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। 15 मार्च के बाद चौथा इंडेंट आने की संभावना है, जिसके बाद किताबों की उपलब्धता बेहतर हो सकती है। फिलहाल कुछ विषयों की किताबें ही उपलब्ध हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण किताबें अभी भी नहीं पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर-22 स्थित एक बुक शॉप के संचालकों ने बताया कि एनसीईआरटी की कुछ किताबें उनके पास उपलब्ध हैं, लेकिन यूपी बोर्ड के लिए जरूरी एनसीईआरटी की सभी किताबें अभी तक नहीं पहुंची हैं। जैसे ही नया स्टॉक आएगा, अभिभावकों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें