- पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिम्स अस्पताल के बाहर नाले में बुधवार को एक पॉलीबैग में करीब पांच माह का मानव भ्रूण मिला है। कासना कोतवाली पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि संभवतः किसी अविवाहित महिला ने सामाजिक बदनामी के डर से गर्भपात करवाकर भ्रूण को नाले में फेंक दिया होगा। हालांकि पुलिस ने अब तक इस तरह की किसी भी संभावना पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि भ्रूण के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।