फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्टाफ सीमित और मरीज अपार, नहीं मिल रहा समय से उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में बने स्वास्थ्य केंद्रों में चुनिंदा स्टाफ ने संभाल रखी है व्यवस्था
विज्ञापन

गंभीर अवस्था में मरीजों को कर दिया जाता है हायर सेंटर रेफर
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधरने के बजाय बिगड़ती ही जा रही है। क्षेत्रों में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें (पीएचसी) में पर्याप्त स्टाफ तक नहीं है। रबूपुरा और जेवर में सीमित स्टाफ के भरोसे ही स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहे हैं। इस कारण मरीजों को उपचार मिलने में विलंब होता है जिससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से अतिरिक्त चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और वार्ड बॉय की तैनाती की मांग की जा रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजतन क्षेत्र की बड़ी आबादी को इलाज के लिए मजबूरी में जिला अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। रबूपुरा के पीएचसी में व्यवस्थाएं बेहद प्रभावित हैं। प्रशिक्षित स्टाफ की कमी भी परेशानी बढ़ा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आपातकालीन हालात में भी प्राथमिक केंद्रों से खासा मदद नहीं मिलती, जिससे कई बार गंभीर मरीजों को समय पर इलाज न मिलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


-
मरीजों को किया जा रहा हायर सेंटर रेफर
जेवर और रबूपुरा में रोजाना ओपीडी के दौरान लगभग 200 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें से काफी मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। कारण है स्वास्थ्य केंद्रों में उचित व्यवस्थाएं न होना। चिकित्सक और स्टाफ की कमी होने के अलावा गंभीर मरीजों को उपचार देने की व्यवस्थाएं भी स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं हैं। इस वजह से उन्हें हायर सेंटर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन




जो मरीज गंभीर अवस्था में होते हैं उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। साथ ही जिन चिकित्सक की आवश्यकता है उनकी जल्द तैनाती की जाएगी ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। -डॉ. शर्फे जेयां, चिकित्साधीक्षक जेवर सीएचसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें