फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार्तिक मास में इस्कॉन मंदिरों में दीपदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। कार्तिक मास के चलते सेक्टर-33 और सेक्टर-151 स्थित इस्कॉन मंदिरों में रोजाना दीपदान किया जा रहा है। सोमवार को भी दीपदान महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान दामोदर की आराधना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और पाठ का आयोजन हुआ। इस दौरान गोपी गीत का गायन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

सुंदरकांड का पाठ किया
नोएडा (संवाद)। सलारपुर स्थित जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ट्रस्ट का पांचवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दुर्गा मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद विधि-विधान से महाआरती की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र पाठक ने सदस्यों के साथ केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें