फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन साल से बंद है पाइपलाइन, तीन दिन में आता है टैंकर

विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 58 सी ब्लॉक खुली नाली नलकूप अमर उजाला संवाद के साथ फोटो अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-58 सी ब्लॉक के उद्यमी बोले अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी नहीं हल हुई समस्या
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। सेक्टर-58 सी ब्लॉक की पानी की पाइपलाइन नोएडा प्राधिकरण तीन साल में भी सही नहीं करा सका। इससे ब्लॉक के उद्यमी जलसंकट से जूझ रहे हैं। उद्यमियों के मुताबिक वह पानी के टैंकर पर निर्भर हैं। काफी आग्रह करने के बाद हर तीसरे दिन टैंकर भेजा जाता है।



बुधवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में उद्यमियों ने कहा कि पिछले तीन साल से इलाके में पाइपलाइन बंद है। पानी की कमी की वजह से कर्मचारी काम करने से इन्कार करने लगे हैं। समस्याओं को देखते हुए दो साल में तीन उद्यमियों ने अपनी इकाइयां सी ब्लॉक से दूसरे सेक्टर में शिफ्ट कर दिया है। सी-51 में अपना उद्योग संचालित करने वाले मनोज गोयल ने बताया कि उनके औद्योगिक भवन का साढ़े आठ हजार स्क्वायर फीट का प्रथम व द्वितीय तल खाली पड़ा है। पानी के अभाव के चलते वहां की कंपनियां दूसरे सेक्टर में शिफ्ट हो गईं। सी ब्लॉक के पार्क में लगा नलकूप भी लंबे समय से खराब पड़ा है। पंप हाउस भी खंडहर में तब्दील हो चुका है। जबकि सुनील वाधवा का दावा है कि सी ब्लॉक से सटे बिशनपुरा के निवासियों को नियमित जलापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट



हम पिछले तीन साल से नोएडा प्राधिकरण से आग्रह कर रहे हैं लेकिन जलसंकट अब भी बरकरार है। - सुनील वाधवा



पिछले आठ महीने से हमारे भवन का प्रथम और द्वितीय तल खाली पड़ा है, कर्मियों के जलापूर्ति न के बराबर है। - मनोज गोयल



पार्क में लगा नलकूप खंडहर हो चुका है। जलसंकट दूर करने के लिए कोई अधिकारी सुध नहीं ले रहा है। - शमशेर सिंह



परेशानी बढ़ी हुई है पानी का उपयोग बेहद कम करने की अपील की जा रही है। लेकिन इसका निस्तारण जरूरी है- निशांत वाधवा



एक टैंकर मुश्किल से तीसरे चौथे दिन ही आता है, मुश्किल से 50 लीटर पानी से पूरा दिन काटना पड़ता है। - राजीव अग्रवाल



कर्मचारी छोड़कर जा रहे हैं, जब कभी टैंकर से आपूर्ति नहीं हो पाती है तो उत्पादन तक प्रभावित हो जाता है। - संजीव अग्रवाल

नोएडा सेक्टर 58 सी ब्लॉक खुली नाली नलकूप अमर उजाला संवाद के साथ फोटो अमर उजाला

नोएडा सेक्टर 58 सी ब्लॉक खुली नाली नलकूप अमर उजाला संवाद के साथ फोटो अमर उजाला

नोएडा सेक्टर 58 सी ब्लॉक खुली नाली नलकूप अमर उजाला संवाद के साथ फोटो अमर उजाला

नोएडा सेक्टर 58 सी ब्लॉक खुली नाली नलकूप अमर उजाला संवाद के साथ फोटो अमर उजाला

नोएडा सेक्टर 58 सी ब्लॉक खुली नाली नलकूप अमर उजाला संवाद के साथ फोटो अमर उजाला

नोएडा सेक्टर 58 सी ब्लॉक खुली नाली नलकूप अमर उजाला संवाद के साथ फोटो अमर उजाला

नोएडा सेक्टर 58 सी ब्लॉक खुली नाली नलकूप अमर उजाला संवाद के साथ फोटो अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें