फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हल्की बूंदाबांदी ने धोया प्रदूषण, लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
18 दिन बाद नोएडा और 17 दिन बाद ग्रेनो में मध्यम श्रेणी एक्यूआई दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएड/ग्रेटर नोएडा।
हवा की रफ्तार बढ़ने और हल्की बूंदाबांदी के कारण शुक्रवार को प्रदूषण भी धुल गया। ऐसे में 18 दिन बाद नोएडा और 17 दिन बाद ग्रेनो की हवा में सुधार हुआ। नोएडा और ग्रेनो का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) क्रमश: 116 व नोएडा का 163 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी है। इससे पहले 13 अक्तूबर को नोएडा का एक्यूआई 180 और 14 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 194 दर्ज हुआ था। इसके बाद से हालात लगातार बिगड़ रहे थे और रोजाना हवा की गुणवत्ता खराब स्थिति में दर्ज हो रही थी।

दरअसल, पटाखे, कई राज्यों में जल रही पराली व हवा की शुष्क रफ्तार के कारण वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही थी। इससे लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम दिशा से करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने प्रदूषक तत्वों को बिखेरने में अहम भूमिका निभाई। औसत एक्यूआई के साथ ही नोएडा और ग्रेनो में बने एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी एक्यूआई येलो जोन में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार, शाम 5 बजे नॉलेज पार्क-3 क्षेत्र में पीएम 2.5 का औसत स्तर 110 और पीएम 10 का औसत स्तर 84 दर्ज किया गया। नोएडा सेक्टर 62 क्षेत्र में पीएम 2.5 का स्तर 119 व पीएम 10 का स्तर 104 पाया गया। प्रदूषक गैसों नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, अमोनिया और सल्फर डाइऑक्साइड के स्तर में भी सुधार देखा गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शनिवार को भी प्रदूषण से राहत मिल सकती है।
-

एक दिन पहले रेड जोन में था एक्यूआई
एक दिन पहले बृहस्पतिवार को प्रदूषण की स्थिति बहुत गंभीर थी। ऐसे में नोएडा का एक्यूआई 372 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 330 दर्ज किया गया था। नोएडा के सेक्टर 125 में बने एयर मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई गंभीर स्थिति में 413 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन



मौसम ने भी दिया साथ
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सर्दी के बढ़ने के साथ वायु गुणवत्ता फिर से खराब हो सकती है।
-
कहां कितना एक्यूआई
नॉलेज पार्क-3, ग्रेनो - 114
नॉलेज पार्क-5, ग्रेनो - 125
सेक्टर-125 नोएडा - 178
सेक्टर 62 नोएडा - 119
सेक्टर-1 नोएडा - 188
सेक्टर-116, नोएडा - मॉनिटरिंग स्टेशन बंद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें