फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गलत क्यूआर कोड लगाकर अंग्रेजी शराब बेचने पर लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- आबकारी विभाग ने जांच के बाद नोएडा के सेक्टर-63 की कंपोजिट शॉप-1 पर की कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। आबकारी विभाग ने नोएडा के सेक्टर-63 की कंपोजिट शॉप-वन का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। पिछले माह 22 अक्तूबर को दुकान पर गलत क्यूआर कोड लगाकर अवैध शराब बेचने का मामला पकड़ा गया था। मौके से अवैध शराब के साथ दो सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया था। जांच के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। अब नए सिरे से लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 22 अक्तूबर को नोएडा के सेक्टर-63 स्थित कंपोजिट शॉप-1 की जांच की गई थी। वहां से विदेशी ब्रांड की कुल 8 बोतलें बरामद की गई। जिनकी कीमत 2 हजार से 4000 तक थी। इन सभी बोतलों पर क्यूआर कोड चस्पा था। जांच में पता चला कि वो क्यूआर कोड उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के नहीं हैं। विभाग की मोबाइल एप्लीकेशन पर स्कैन नहीं हो रहे थे। अन्य जगह से महंगी विदेशी शराब को लाकर बेचा जा रहा था। मामले में दो सेल्समैन को गिरफ्तार कर संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया था। अब विभागीय जांच के बाद दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। हालांकि पूर्व लाइसेंस धारक ने कार्रवाई को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शराब में पानी मिलाकर बेचने की चल रही जांच
विभाग ने 12 नवंबर को दनकौर कस्बे में झाझर बस स्टैंड के पास स्थित कंपोजिट दुकान पर पानी मिलाकर शराब बेचने की मामला पकड़ा था। पानी मिली शराब की बोतलें जब्त करने के साथ दो सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया। दुकान का लाइसेंस निलंबित कर जांच शुरू की गई। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान की जांच चल रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट डीएम के समक्ष रखी जाएगी। वहां से लाइसेंस निरस्त करने पर फैसला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें