फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेंदुए के दिखे पंजों के निशान, पकड़ने के लिए हर्बल पार्क में लगाया पिंजरा

Sun, 26 Oct 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
धूलकोट गांव में मिले पग मार्क को देखते हुए वन्य जीव प्राणी विभाग की टीम। दल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। धूलकोट गांव स्थित एयरफोर्स स्टेशन के पास तेंदुआ दिखने की घटना ने क्षेत्र में डर का माहौल बना दिया है। शुक्रवार रात्रि को सूचना मिलने के बाद से लेकर शनिवार को भी देर शाम तक वन्य प्राणी विभाग खोज अभियान चलाता रहा पर सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं विभागीय टीम को तेंदुए के पंजों के निशान जरूर मिले हैं। इन निशानों से आकलन कर वन्य जीव प्राणी विभाग ने धूलकोट गांव के पास हर्बल पार्क में पिंजरा लगाया ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके। शनिवार को तेंदुए की कोई चहलकदमी नहीं दिखी। वन्य जीव प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि हर्बल पार्क में पिंजरा लगा दिया गया है, अगर रात में कोई मूवमेंट होती है तो पता चल सकेगा। धूलकोट गांव में आबादी को देखते हुए विभाग सतर्क है।

ऐसे तेंदुए की हुई पुष्टि
शुक्रवार रात में विभाग की टीम को पंजों के निशान भी मिले थे। उन पंजों के निशान को देखते हुए तेंदुआ होने की आंशका ज्यादा है। टीम ने इन पग मार्क के जरिए कई जगहों पर सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। यह पंजों के निशान रास्ते में मिट्टी पर मिले। विभाग की टीम बैटरी लेकर रातभर इन पंजों के निशानों के जरिए तेंदुए को ढूंढती रही। शुक्रवार शाम को सीसीटीवी में तेंदुआ कैद हुआ था, इसके बाद गांव में सरपंच ने अनाउंसमेंट कराई थी ताकि लोग सतर्क रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूलकोट गांव में मिले पग मार्क को देखते हुए वन्य जीव प्राणी विभाग की टीम। दल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें