फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुलदार ने हमला कर पांच बकरियों को मार डाला

Sun, 12 Oct 2025 02:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत नेवी के उभारना छानी में गुलदार ने हमला करके पांच बकरियों को मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग पर गुलदार से सुरक्षा के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




नेवी के उभारना छानी में देर रात हुई गुलदार के हमले की घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। पीड़ित पशुपालक कांतिराम शर्मा, ग्यारूदत्त शर्मा और टीकाराम शर्मा ने बताया कि उन्होंने बकरियों को चारा पत्ती डालकर उन्हें छानी में बंद कर दिया था। सुबह के समय जब उन्होंने वहां जाकर देखा तो पांच बकरियां मरी हुई थी।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी है। क्षेत्र निवासी मोहनलाल शर्मा, वीरेंद्र लाल, गोपाल सिंह, गुमान दास, मोहर सिंह, सरदार आदि का कहना है कि गुलदार निरंतर जंगल से सटे क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है, जिससे स्थानीय लोगों व मवेशियों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन




-

पिछले एक सप्ताह में 13 मवेशियों का शिकार कर चुका है गुलदार



पिछले एक सप्ताह में गुलदार 13 मवेशियों को मार चुका है। ग्रामीण काफी समय से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग लापरवाही बरत रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं करता है तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

-



बयान...

क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है। पटाखे आदि चलाकर गुलदार को जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों को संरक्षित वन क्षेत्र में नहीं जाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। - विजय सिंह नेगी, वन रेंज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें