जेपी नड्डा, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल पहुंचे अस्पताल
नई दिल्ली। जंतर मंतर पर संसद मार्च के दौरान घायल हुए छात्रों का हालचाल लेने कई नेता अस्पताल पहुंचे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज का दौरा किया, जबकि राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आरएमएल अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति जानी। इस दौरान उनके साथ सांसद केसी वेणुगोपाल भी रहे। वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व सांसद संजय सिंह भी आएमएल अस्पताल पहुंचे।
आरएमएल अस्पताल में जेएनयून छात्र संघ की संयुक्त सचिव दानिश अली ने कहा कि एक छात्रा वेंटिलेटर पर है। 400 से ज्यादा छात्र भर्ती हुए थे, जिनको जल्दबाजी में डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने निहत्थे बच्चों पर बर्बरता से हमला करवाया।