पिछले वर्ष नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के करीब 180 स्कूलों के छात्रों ने मतदान प्रक्रिया के जरिए अपने प्रिय शिक्षक चुने थे। इसमें लगभग एक लाख छात्रों ने हिस्सा लेकर अपने पसंदीदा शिक्षकों का चयन किया था।
अमर उजाला की ओर से आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आगाज हो गया है। समारोह के चौथे संस्करण में शामिल होने के लिए रविवार के अंक में प्रकाशित क्यूआर कोड के जरिये स्कूल पंजीकरण करा सकते हैं। यह पंजीकरण स्कूलों के लिए है।
विज्ञापन
स्कूलों के पंजीकरण के बाद शिक्षकों का नामांकन किया जाएगा। इस बार प्रत्येक स्कूल से जूनियर विंग के छह और सीनियर विंग के छह शिक्षकों का नामांकन किया जाएगा। अपने प्रिय शिक्षक के चुनाव के लिए 10 अगस्त से स्कूलों में वोटिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद अमर उजाला की टीम स्कूलों में पहुंचकर छात्रों के बीच मतदान प्रक्रिया आयोजित करेगी। जिसमें छात्र अपने पसंदीदा शिक्षक को वोट करेंगे।
इसका उद्देश्य छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अवगत कराना है। इसके अलावा मतदान के माध्यम से छात्र अपनी पसंद और विचार व्यक्त करना सीखते हैं। उनमें जिम्मेदारी, निर्णय लेने की क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित होती है।
विज्ञापन
एक लाख छात्रों ने वोटिंग के जरिये चुने थे प्रिय शिक्षक
पिछले वर्ष नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के करीब 180 स्कूलों के छात्रों ने मतदान प्रक्रिया के जरिए अपने प्रिय शिक्षक चुने थे। इसमें लगभग एक लाख छात्रों ने हिस्सा लेकर अपने पसंदीदा शिक्षकों का चयन किया था। छात्रों की बड़ी भागीदारी ने इस पहल को खास बनाया था।
शिक्षकों को मिलेगा मंच
समारोह के माध्यम से उन शिक्षकों को मंच मिलेगा, जो अपने नवाचार, समर्पण और शिक्षण शैली से छात्रों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे है।
इस क्यूआर कोड से स्कूल करें पंजीकरण
नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके स्कूल अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने वाले स्कूलों को शिक्षकों के नामांकन के लिए अलग से फॉर्म दिए जाएंगे। सम्मान समारोह के पिछले तीन संस्करणों के विजेता शिक्षकों का इस बार नामांकन नहीं लिया जाएगा।