फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैतृक गांव में तीनों मजदूरों का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉर्पियो ने जेवर में प्रवासी मजदूरों को मारी थी टक्कर
विज्ञापन

यमुना सिटी। जेवर के नीमका गांव में अनियंत्रित स्कॉर्पियो का शिकार बनकर जान गंवाने वाले तीनों मजदूरों के शव एंबुलेंस से बिहार भेज दिए गए। परिजन शव लेकर बिहार के लिए बृहस्पतिवार देर रात रवाना हो गए। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। वहीं, आरोपी चालक दस्तमपुर निवासी दीपांशु को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले करन (22), विश्वजीत (24) और मिथुन (24) बिहार के अररिया जिले के गांव झउवा टोला के रहने वाले थे। कई रिश्तेदारों व गांव के अन्य लोगों के साथ वे धान रोपने के लिए गौतमबुद्धनगर आए थे। जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें