नोएडा। सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर की है। पार्किंग कर्मचारी रविंद्र कुमार आठ जुलाई को ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान गुरुग्राम निवासी आलोक और सत्यम सिंह सोलंकी की रविंद्र से कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों ने उनके साथ मारपीट की। इस पहुंचे आरोपियों के एक अन्य साथी अंकित पर भी मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। उन पर बीच-बचाव के लिए पहुंची पार्किंग कर्मचारी गीतांजलि से भी अभद्र व्यवहार का आरोप है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ब्यूरो