फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी में फाउंटेन में मिला लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। मलेरिया विभाग को बुधवार को निरीक्षण में ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी के फाउंटेन में मच्छरों के लार्वा मिले। यहां डेंगू के दो मरीज मिलने के बाद निरीक्षण किग गया। इसके अलावा भी मलेरिया विभाग ने दो अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। इनको नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में दो डेंगू के मरीज मिलने विभाग ने निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में फाउंटेन के निचले हिस्से में पानी में मच्छरों के लार्वा मिले हैं। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-9 में 48 झुग्गियों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से चार घरों में पानी के बर्तन में लार्वा मिले। सूरजपुर के 30 से अधिक घरों के निरीक्षण में चार में मच्छरों के लार्वा मिले। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति ने बताया कि तीनों स्थान पर जिम्मेदार लोगों को नोटिस जारी किया गया।

डेंगू के तीन नए मरीज
डेंगू के तीन नए मरीज मिले। मरीजों की संख्या 42 हो गई है। वहीं मलेरिया के मरीजों की संख्या 51 है। वहीं, जिला अस्पताल परिसर में रहने वाले तीन लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इसमें एक बच्ची भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें