फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिंथेटिक ट्रैक के बीच होगी लैंडस्केपिंग, दिखेगी हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण के सीईओ ने नोएडा स्टेडियम में बनाए जा रहे ट्रैक का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
विज्ञापन

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बने ट्रैक को देखने के लिए भी सीईओ ने इंजीनियरों को भेजा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए में बन रहे सिंथेटिक ट्रैक के बीच की जगह में लैंडस्केपिंग होगी और उसके ऊपर हरियाली विकसित की जाएगी। सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने मौके का निरीक्षण कर यह निर्देश दिए। सीईओ ने इंजीनियरों से यह भी कहा कि दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बने सिंथेटिक ट्रैक की तरह यहां का भी ट्रैक तैयार होना चाहिए। इसके लिए मौके पर जाकर एक बार देखना चाहिए। फिर वर्क सर्कल-2 की टीम दिल्ली में बना ट्रैक देखने भी गई। टीम ने वहां पर बने ट्रैक की फिनिशिंग देखी, अब वैसा ही काम यहां पर भी कराने का प्रयास इंजीनियर करेंगे।
विज्ञापन

स्टेडियम में प्राधिकरण 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक बनवा रहा है। इसमें 300 मीटर का ट्रैक गोलाकार बनाया जा रहा है। फर्राटा दौड़ के लिए 100 मीटर का ट्रैक सीधा बन रहा है। करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ट्रैक का काम नवंबर में पूरा होना प्रस्तावित है। निरीक्ष्सण में सीईओ ने निर्देश दिए कि ट्रैक व बाउंड्री के स्केटिंग रिंग वाले हिस्से में गेट के सामने इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएं। निरीक्षण के दौरान डीजीएम सिविल विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह व अन्य इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें