फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटैहरा-छोटी मिलक में 20 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती प्राधिकरण की टीम। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इटैहरा व छोटी मिलक में प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ मंगलवार को कड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण ने दोनों जगहों से लगभग 20 करोड़ की 10 एकड़ जमीन कब्जा मुक्त कराई। जमीन किसानों के लिए छह फीसदी भूखंडों के लिए आवंटित की गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस व पीएसी के जवान भी मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण व कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के ओएसडी सचिन कुमार सिंह की अगुवाई में मंगलवार दोपहर डीजीएम केआर वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक एनके जैन व पुलिस इटैहरा पहुंची। कालोनाइजर इटैहरा के खसरा नंबर 340 की एक हेक्टेयर से अधिक जमीन पर अवैध कॉलोनी काटने की कोशिश कर रहे थे। चहारदीवारी बना ली गई थी। प्राधिकरण की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक कार्रवाई कर जमीन को खाली करा लिया। ओएसडी ने लोगों को दोबारा कब्जा करने की कोशिश करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद प्राधिकरण की टीम छोटी मिलक पहुंची। यहां खाली जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को ढहाया गया। डीजीएम केआर वर्मा ने बताया कि इन दोनों जगहों की जमीनों पर किसानों के लिए छह फीसदी आवासीय भूखंडों का आवंटन हो चुका है।
इधर, प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित क्षेत्र में जमीन पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने हर वर्क सर्किल को जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए कड़ी नजर रखने और सूचना मिलते ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें