फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर के लिए जल्द शुरू होगी जमीन की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
- अलीगढ़ के ध्यानार्थ :
विज्ञापन

- अलीगढ़ प्रशासन के साथ तय की जा रही जमीन की मुआवजा दरें
- जुलाई के अंत तक यहां शुरू होनी जमीन खरीद की प्रक्रिया
- जल्दी ही विकास कार्य भी शुरू कराए जाने की तैयारी में प्राधिकरण।

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में अगले चरण में टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर के विकास पर काम शुरू होना है। इसके लिए जुलाई के अंत तक जमीन खरीद की प्रक्रिया प्राधिकरण शुरू कर सकता है। इसके लिए अलीगढ़ प्रशासन के साथ किसानों से सहमति बनाकर मुआवजा की दरें तय की जाएंगी। 3500 से 3800 रुपये प्रति वर्गमीटर तक यह मुआवजा दर हो सकती है। इसके मुआवजे के लिए प्राधिकरण ने बजट में 2056 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है।
एसीईओ राजेश कुमार ने बताया कि सामाजिक समाघात अध्ययन-एसआईए की प्रक्रिया एक महीने में पूरी कर ली जाएगी। जल्द ही प्राधिकरण मुआवजे के लिए जरूरी धनराशि का 20 फीसदी जमा कर देगा, जिससे अधिग्रहण की सूचना जारी की जा सके।
विज्ञापन

प्राधिकरण के मुताबिक दो चरणों में करीब 1450 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होगी। इसके अलावा 500 हेक्टेयर जमीन यमुना एक्सप्रेसवे की विकासकर्ता कंपनी को लैंड फॉर डेवपलमेंट के अनुबंध में दी जानी है। प्रमुख विकास में यहां मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क और औद्योगिक सेक्टर होंगे। इस परियोजना के तहत प्राधिकरण करीब 2056 करोड़ रुपये जमीन खरीद के लिए खर्च करेगा।
टप्पल-बाजना क्षेत्र में यमुना सिटी के सेक्टर 6, 7, 8, 9 और 11 को विकसित किया जाएगा। लॉजिस्टिक पार्क का विकास अलीगढ़ के श्यारौल और डोरपुरी गांवों में किया जाना है।
विज्ञापन


सभोता में कार्गो हब के लिए भी खरीदी जाएगी जमीन
एसीईओ ने बताया कि एक्सप्रेसवे के पास 60 मीटर रोड को जोड़ने के लिए सभोता में भी जमीन की खरीद शुरू होनी है। जल्द ही किसानों को मुआवजा देकर जमीन पर कब्जा लिया जाएगा, जिससे सड़क निर्माण हो सके। इससे कार्गो हब के लिए भी सीधी सड़क यहां से बन सकेगी। एयरपोर्ट से माल-ढुलाई भी इससे आसान होगी। प्रस्तावित खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे के लिए भी यह जमीन महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें