फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूटी रैली से भाजपा ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। बुधवार को मिहिर भोज बालिका इंटर कालेज दादरी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने स्कूटी और बाइक रैली निकाली। भाजपा के दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इसे हरी झंडी दिखाई। तेज पाल नागर का कहना है कि संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत भागीदारी देकर भाजपा ने महिलाओं का सम्मान किया है। नई ऊर्जा और संकल्प को पूरे देश ने देखा कि देश की महिलाओं ने पहलगाम हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर चलाकर लिया। आज की नारी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है और राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे रही है। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति को सम्मान, सुरक्षा और समानता के अवसर मिल रहे हैं, जिससे देश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान नेशनल बॉलीवाल टीम की कप्तान निर्मल तंवर, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें