फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लक्ष्मी ने बनाई सबसे सुंदर पेंटिंग, ऊर्जा संरक्षण का दिया संदेश

Thu, 16 Oct 2025 12:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। भाखड़ा बांध ब्यास मैनेजमेंट व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों के लिए ऊर्जा संरक्षण का संदेश देते हुए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसी संदर्भ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में बुधवार को ऊर्जा संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियाें ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने ऊर्जा बचाने, एलईडी बल्ब का उपयोग करने और आईएसआई मार्का उपकरण खरीदने का संदेश दिया। पेंटिंग प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में दसवीं की छात्रा लक्ष्मी प्रथम, छात्र निशांत द्वितीय, छात्रा सपना व राखी ने तृतीय और इसी कक्षा से आर्यन और खुशी शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्राचार्य ओम सिंह राणा ने बताया कि ऊर्जा को भविष्य के लिए बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना है। अनावश्यक बिजली खपत न हो, इसके लिए आमजन को समझना होगा। इसी दिशा में बीबीएमबी हर वर्ष शिक्षा विभाग के साथ मिलकर राज्य स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करती है। उन्होंने बताया कि बीबीएमबी व शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में लाखों बच्चे भाग लेंगे।

पेंटिंग प्रतियोगिता के आयोजक पीजीटी ललित कला प्रदीप मलिक ने बताया कि राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों से बच्चे अपनी कला के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण का संदेश देंगे। प्रत्येक विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता के दो विजेता बच्चों की पेंटिंग उच्च अधिकारियों के कार्यालय में भेजी गई।
विज्ञापन



राज्य स्तर के विजेता को मिलेंगे 50 हजार
प्रदीप मलिक ने बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम विजेता बच्चों को 50 हजार, द्वितीय को 30 हजार व तृतीय को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ-साथ 7500-7500 रुपये के दस सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगें। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बच्चों को एक लाख, पचास हजार और तीस हजार रुपये के अलावा 15-15 हजार के 10 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें