समालखा (वि)। एकता, श्रद्धा और दीपावली के पर्व पर सकारात्मकता का संदेश देने के लिए अपोलो इंटरनेशनल स्कूल पट्टीकल्याणा के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को मानव शृंखला बनाकर श्रीराम लिखा। मानव शृंखला को ऊपर से देखने पर भगवान राम का नाम उभरा नजर आया। सभी बच्चों ने जय सियाराम के नारों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। प्रधानाचार्य अलका टंडन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम संसार की मानव सभ्यता के
लिए एक उत्तम उदाहरण है जिन्होंने अपने कर्तव्य के पालन के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने में तनिक भी देर नहीं लगाई। इस अवसर पर विद्यालय के एडमिन प्रमुख विकास अरोड़ा समेत समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।