फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रॉपर्टी डीलर और सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर जाकिर हसन के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब चार लाख रुपये की नकदी और सोने के जेवरात चोरी कर लिए। वहीं इंदिरापुरम थानाक्षेत्र निवासी उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉर्पोरेशन के सेवानिवृत्त कर्मी गिरीश चंद के फ्लैट का तोड़कर चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला। नकदी और जेवरात लेकर चंपत हो गए। दोनों ही वारदातें 13 सितंबर से 14 सितंबर की रात हुईं। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जाकिर हसन ने बताया कि वह 14 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे परिवार के साथ अपने साले नासिर के घर गए हुए थे। 15 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे जब वह वापस लौटे तब घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तब अलमारियां खुली पड़ी थीं और सामान बिखरा हुआ था। बताया कि जब अलमारी का लॉकर देखा तब उसमें रखी करीब चार लाख रुपये की नकदी और गहने गायब थे। इसके बाद उन्होंने शालीमार गार्डन थाने में तहरीर दी। वहीं दूसरा मामला वसुंधरा निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी गिरीश चंद्र के घर का है। उन्होंने बताया कि छह सितंबर को वह परिवार के साथ मेरठ गए हुए थे। 14 सितंबर को पड़ोसियों ने फ्लैट का दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अपने दामाद श्याम कुमार अग्रवाल को वहां भेजा। खुद भी मेरठ से दोपहर तक वसुंधरा पहुंचे और घर में दाखिल हुए। सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखी 20 हजार रुपये की नकदी, तीन सोने की अंगूठी, नौ जोड़ी कुंडल, मोती की माला, सोने का लॉकेट, चांदी की एक जोड़ी पायल और 12 जोड़ी बिछुए गायब थे। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि इंदिरापुरम में हुई चोरी के मामले में सीसीटीवी कैमरा फुटेज मिली है, जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है। वहीं शालीमार गार्डन मामले में भी पुलिस फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें