फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिश्वत प्रकरण के मामले में पीड़ित ने दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। विद्युत कनेक्शन के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में सोमवार को शिकायतकर्ता प्रशांत राघव के साथी रविंद्र नाथ दुबे ने अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह को अपने लिखित बयान दर्ज कराए। यह बयान जांच के लिए आदेशित की गई पांच सदस्यों की टीम के आगे दर्ज कराए गए। प्रकरण के बाद यह पहला मौका है जब शिकायतकर्ता ने अपना पक्ष सामने रखा। इस दौरान शिकायतकर्ता ने रिश्वत लेने की वीडियो कोर्ट में पेश करने की बात सामने रखी।
विज्ञापन


अपने बयान में शिकायतकर्ता ने बताया कि अवर अभियंता रविंद्र टैगोर ने 18 किलोवाट का मीटर लगवाने का कुल व्यय करीब तीन से चार लाख तक का बताया था। लेकिन दूसरी मुलाकात में निवेदन करने पर उन्होंने इस व्यय को 1.2 लाख पर व्यवस्थित कर दिया। शिकायतकर्ता ने बयान में बताया कि इसके बाद उन्होंने अवर अभियंता की मांग पर कनेक्शन लगवाने के लिए उन्हें 50 हजार रुपये दे दिए।
रकम देने के बाद अवर अभियंता ने 100 रुपये की पर्ची काटकर उनके हाथ में थमा दी और बाकी रकम लाने को कहा। पीड़ित बताते हैं कि इसके बाद उनके पूछने पर अवर अभियंता ने बताया कि उन्होंने रकम का वितरण बाबू से लेकर एसडीओ और अधिशासी अभियंता तक किया है। पचास हजार देने के बाद भी जब मीटर नहीं लगा तो पीड़ित की ओर से मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। इस पर उन पर दबाव बनाया गया कि मामले की शिकायत आगे ना की जाए। वहीं पीड़ित बताते हैं कि शिकायत के नाम पर उनका मीटर तो दो दिन में लग गया। लेकिन अवर अभियंता और एसडीओ की ओर से उन्हेें परेशान करने का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद उन्होंने रिश्वत लेते हुए अधिकारी की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस दौरान उन्होंने मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल से कई बार मिलने का समय मांगा लेकिन उनकी तरफ से कोई संतुलित जवाब नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने रिश्वत लेने की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं मामले पर अधीक्षण अभियंता की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की टीम की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें