फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छर्रा में लाखों की एक्सपायर और सैंपल की दवा बरामद

विज्ञापन
जखैरा में फर्नीचर की दुकान में लगी आग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला कुम्हारान स्थित एक मकान के एक कमरे से औषधि विभाग और पुलिस की टीम ने करीब लाखों रुपये कीमत की एक्सपायर और सैंपल की दवा बरामद की हैं। एक युवक को हिरासत में भी लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

औषधि विभाग ने नकली दवा की सूचना मिलने पर रविवार को मोहल्ला कुम्हारान स्थित एक मकान में किराए का कमरा लेकर रहने वाले व्यक्ति के यहां छापा मारा था, यह व्यक्ति जर्राहा के रूप काम करता है। पुलिस टीम ने उस कमरे को रात में बंदकर पुलिस को तैनात कर दिया था, सोमवार को ड्रग निरीक्षक ने सीओ बरला धनंजय कुमार सिंह के साथ कमरे पर पहुंचकर वहां मिली दवाओं की जांच की। ड्रग निरीक्षक ने बताया कि कमरे से लाखों रुपये की दवाएं मिली हैं, जिसका कोई लाइसेंस या कागज नहीं मिला है। कमरे में मिली अधिकांश दवाए एक्सपायर और नमूने की हैं। साथ ही नकली दवाओं के लिए सैम्पल भेजे जा रहे हैं, जो अभी जांच का विषय है। इस प्रकरण में थाना अतरौली के पीर बहादुर निवासी शाजिद गाजी को पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

जब्त की गई दवाओं में अधिकांश फिजीशियन सैंपल की हैं। कार्रवाई में उनके साथ हाथरस और एटा के ड्रग निरीक्षक भी शामिल थे। आरोपी के खिलाफ ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत शिकायत दर्ज होगी। दीपक लोधी ड्रग निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें