फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बरातघर न होने से आयोजनों के लिए होती है परेशानी

Tue, 22 Jul 2025 06:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अट्टा फतेहपुर गांव में जनजागरण अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। अट्टा फतेहपुर गांव में जनजागरण अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने बरातघर समेत कई समस्याओं पर चर्चा की।
ग्रामीण इकराम प्रधान ने बताया कि गांव में बिजली कटौती की समस्या है। ग्रामवासियों के लिए बरातघर की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे ग्रामीणों को आयोजनों में परेशानी होती है। सरकारी स्कूल में पानी भरा रहता है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गांव में एसआईटी की जांच के नाम पर ग्रामीणों के साथ छल किया जा रहा है। किसान कोटे के प्लॉट नहीं दिए गए हैं। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए 30 जुलाई को निजी यूनिवर्सिटी के पास अंडरपास के नीचे महापंचायत होने जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान राजे प्रधान, अनित कसाना, सुनील प्रधान, हसरत प्रधान, अर्जुन प्रधान, देवी राम, भिखारी, गुल्लू, अजीत सिंह, इंद्रेश, इंद्रजीत, अजीपाल, सुरेंद्र नागर अकबर, निसार, तेज मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें