फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुविधाओं की कमी से विक्ट्री-1 सेंट्रल सोसाइटी निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सोसाइटी निवासी बोले, क्लब हाउस, पार्किंग एरिया, एसटीपी सहित अन्य कार्य हैं अधूरे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विक्ट्री-1 सेंट्रल सोसाइटी के लोग सुविधाएं नहीं होने से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बिल्डर की नाकामी का खमियाजा उन्हें झेलना पड़ रहा है। सोसाइटी में क्लब हाउस, पार्किंग एरिया, एसटीपी सहित अन्य काम अधूरे हैं। जिन्हें प्रबंधन पूरा नहीं करा रहा है। आरोप है कि हर महीने मेंटेनेंस देने के बाद भी रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है।
निवासियों ने बताया कि कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। परिसर के सभी टावरों में बिल्डर प्रबंधन की ओर से एक ही लिफ्ट लगाई गई है जबकि नियमों के अनुसार सभी टावरों में लोगों की सुविधा को देखते हुए दो लिफ्ट लगी होनी चाहिए। सुबह और शाम के समय लिफ्ट पर काफी अधिक दबाव होता है। दूसरी लिफ्ट नहीं होने के कारण आए दिन लड़ाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी निवासी प्रशांत चौधरी ने बताया कि 450 परिवार मूलभूत सुविधाओं तक के लिए परेशान हो रहे हैं। टावर की लॉबी का कार्य अधूरा है। टावरों के स्ट्रक्चरल ऑडिट करने की जरूरत है, क्लब हाउस नहीं बना है। एसटीपी ठीक से कार्य नहीं करता है और सोसाइटी में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं। इनके अलावा और भी कई समस्याएं हैं। जिनके वजह से लोगों को दिक्कत होती है। प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें