ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के लिए आवेदन करने के लिए 31 जनवरी को जिले में आवेदन शिविर लगेंगे। शिविर में ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। मत्स्य निरीक्षक हरी शंकर त्रिपाठी ने बताया कि योजना के तहत मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड जारचा, दादरी, ताजपुर, बिसाहड़ा में 10 बजे ऑनलाइन पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मत्स्य गतिविधियों से जुडे हुए सभी व्यक्ति जैसे मछली, निजी मत्स्य पालक, पट्टेधारक, नाविक, विभाग की योजनाओं से लाभार्थी, समितियों के सदस्य आवेदन कर सकेंगे।