फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सांप पकड़ते समय मजदूर को डसा, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कैला खेड़ा क्षेत्र में रविवार को एक मजदूर सुल्तान को सांप ने उस समय डस लिया जब वह उसे पकड़कर बोरी में भरने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद वह एमएमजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा। जहां स्नेक एंटीवेनम लगाने के बाद उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

सादिक की पुलिया के पास रहने वाला सुल्तान एक मकान में पुताई का काम कर रहा था। तभी पड़ोस के घर में सांप घुसने की आवाजें सुनाई दी। सुल्तान तुरंत उस मकान में पहुंचा। काफी कोशिशों के बाद उसने सांप को एक कट्टे (बोरी) में बंद कर लिया। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने के तुरंत बाद सुल्तान खुद इलाज के लिए एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल उसे एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन लगाया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मरीज की हालत में फिलहाल सुधार है और वह चिकित्सकीय निगरानी में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें