फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, दो चालकों की मौत

Tue, 07 Oct 2025 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित पराग डेयरी के निकट सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से आ रहा ट्रक टकरा गया। हादसे में दोनों के चालक राजा (50) और यासीन (59) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

दरअसल राजा पुत्र माधव पंत निवासी जिला धर्मपुरी तमिलनाडु अलीगढ़ की तरफ से ट्रक लेकर आगरा की तरफ जा रहा था। उनके साथ पलनीसम्या क्लीनर के रूप में थे। चालक और क्लीनर ने ट्रक को पराग डेयरी के निकट चाय की दुकान के पास लगा दिया और चाय पीने लग गए। चाय पीने के बाद चालक राजा अपने ट्रक में चढ़ रहे थे, तभी पीछे से आ रहा ट्रक उससे टकरा गया। दूसरे ट्रक को यासीन खान पुत्र किशन खान निवासी सादाबाद चला रहा था।
हादसे में दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिये बागला जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सक ने राजा और यासीन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर यासीन के परिजन सादाबाद से कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने राजा के परिजनों को भी सूचना दे दी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि मृतकों के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें