फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खराब कुट्टू के आटे की सामग्री खाकर 350 से ज्यादा बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य खबर संशोधित
विज्ञापन

बॉक्स जोड़ा गया है और तथ्य में बदलाव है।

खराब कुट्टू के आटे की सामग्री खाकर 350 से ज्यादा बीमार
- लॉयड लॉ कॉलेज हॉस्टल के 215, एपीजे के 15 छात्रों सहित दादरी के 50 लोगों की तबीयत बिगड़ी
- सेक्टर-73 से आया था आटा, खाद्य विभाग ने पिसाई प्लांट समेत तीन प्रतिष्ठान सील







माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। महाशिवरात्रि के अवसर पर खराब गुणवत्ता के कुट्टू के आटे से बनी सामग्री के सेवन से दो हॉस्टल के 230 छात्रों सहित 350 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी को तेज पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। इनमें आगरा निवासी श्याम पालिया समेत 15 छात्र अभी भी आईसीयू में हैं। अभि प्योर नाम से बोरों में पैक यह आटा नोएडा के सेक्टर-73 के मकान में चलने वाले विवेक इंडस्ट्रीज पिसाई प्लांट से आया था। खाद्य विभाग ने प्लांट समेत सुथियाना से मंजू किरन स्टोर और बरौला की शालू आटा चक्की को सील कर दिया है।
थाना नालेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर में लॉयड लॉ कालेज के आर्यन हॉस्टल में महाशिवरात्रि के अवसर पर व्रत रखने वाले छात्रों के लिए साबूदाने की खीर, कुट्टू के आटे की पूड़ी और आलू की सब्जी बनी थी। रात 10 बजे के करीब खाना खाने के बाद छात्रों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने लगी। कॉलेज की गाड़ियों से छात्रों को पास के निजी अस्पतालों में ले जाया गया। वहीं शनिवार सुबह एपीजे कॉलेज के 15 छात्रों को फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने के बात सामने आई। दोनों संस्थानों के छात्रों को वैक्सन, कैलाश, यथार्थ और शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उधर दादरी में कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी खाने से 50 से ज्यादा लोगों के बीमार होने की बात सामने आई है। इसके अलावा बरौला और सूरजपुर में भी कुट्टे का आटे से बनी पूड़ी खाने के बाद बीमार होने के कई मामले आए हैं। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने जांच शुरू की। सभी जगह कुट्टू का आटा सेक्टर-73 स्थित पिसाई प्लांट का पिसा हुआ था। इसे सील कर दिया गया है।


कोट

सभी जगह कुट्टू का आटा सेक्टर-73 में मकान में ही चल रहे पिसाई प्लांट से आया था। प्लांट और थोक दुकान को सील कर दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। - अर्चना धीरान, सहायक आयुक्त खाद्य
विज्ञापन




छात्रों की तबीयत खराब होने के लिए बाजार में बिक रहा घटिया कुट्टू का आटा जिम्मेदार है। - डॉ. राजीव अग्रवाल, लॉयड कॉलेज, ग्रेटर नोएडा

जिले में 11 जगहों से सैंपल भरे
ग्रेटर नोएडा। कुट्टू के आटे से बड़े स्तर पर हुई फूड प्वाइजनिंग की घटना के बाद जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने लॉयड कॉलेज के हास्टल, एपीजे कॉलेज सहित 11 अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर जाकर नमूने भरे। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा के साथ टीम आर्यन रेजीडेंसी हॉस्टल से कुट्टू आटे की पूड़ी, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, आलू मटर सब्जी, साबूदाने की खीर का सैंपल लिया। वहीं एपीजे कॉलेज की कैंटीन से रुद्राक्ष ब्रांड का कुट्टू का आटे का सैंपल लिया। दादरी के रेलवे रोड से एक कुट्टू के आटे के साथ रॉक सॉल्ट का सैंपल लिया गया। इसके अलावा सेक्टर-49, स्थित शालू आटा चक्की से अभि-प्योर ब्रांड का सैंपल लिया। सेक्टर-73 स्थित विवेक इंडस्ट्रीज से साबुत कुट्टू का सैंपल लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें