फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-38ए व सेक्टर-18 में हर कियोस्क का अलग-अलग होगा आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण ने तीन बार टेंडर करने के बाद बदली कियोस्क मार्केट आवंटन की योजना
विज्ञापन

प्राधिकरण अब दोनों जगह की स्कीम लांच करेगा, हर एक कियोस्क का ई-नीलामी से होगा आवंटन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-38ए और सेक्टर-18 मार्केट में 2025 में नोएडा प्राधिकरण की तरफ से बनवाए गए प्रति कियोस्क का आवंटन अब अलग-अलग होगा। अब तक की योजना के अनुसार चुनी जाने वाली दो एजेंसी को दोनों सेक्टर में बनाए गए कियोस्क दिए जाते और वे अपने तरीके से उनका संचालन करतीं। प्राधिकरण की तरफ से तीन बार टेंडर जारी होने के बाद भी एजेंसी का चयन नहीं हुआ। इसके बाद योजना में बदलाव का निर्णय लिया गया है।



सेक्टर-18 मार्केट में तिकुनिया पार्क के सामने 15 और सेक्टर-38 ए में जीआईपी और बॉटेनिकल गार्डेन के बीच 19 कियोस्क बनवाए गए हैं। इनका एक साथ आवंटन होना था। सेक्टर-18 के लिए करीब 11 लाख तो सेक्टर-38ए के लिए 12 लाख रुपये धरोहर राशि तय की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग करेगा आवंटन

प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि अब कियोस्क का आवंटन सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से किया जाएगा। आवंटन ई-नीलामी के जरिए होगा। मानक किराया प्रति महीना एक कियोस्क का कितना होगा ये समिति तय करेगी। इसके साथ ही कुछ शर्तें भी शामिल की जाएंगी। ओएसडी ने बताया कि जल्द ही प्रारूप तैयार कर स्कीम लांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें